हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर 'देव दिवाली' का पर्व मनाया जाता है। इस साल 15 नवंबर 2024 को देव दिवाली है। इस दिन भगवान शिव की विधि अनुसार पूजा की जाती है, जिससे साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।
Happy Dev Diwali 2024: हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर 'देव दिवाली' का पर्व मनाया जाता है। इस साल 15 नवंबर 2024 को देव दिवाली है। इस दिन भगवान शिव की विधि अनुसार पूजा की जाती है, जिससे साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। देव दिवाली को रौशनी का पर्व भी कहा जाता है, जो सभी के जीवन में प्रकाश लाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इस उपलक्ष्य में देवताओं ने स्वर्गलोक में दीप जलाकर दिवाली मनाई थी। इसे "देवताओं की दिवाली" भी कहा जाता है।
भारत में मुख्य रूप से देव दिवाली का पर्व काशी में मनाया जाता है, जिसे शिव की नगरी भी कहते हैं। यहां गंगा नदी के तट पर भक्तजन लाखों दीए जलाकर विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि देव दिवाली पर देवता स्वर्गलोक से धरती पर आते हैं, और इन दीपों के प्रकाश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इस दौरान सभी के दूसरे को इस पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के माध्यम से देव दिवाली की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं।
Please sign in
Login and share